गया, जुलाई 12 -- Gaya News: शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में 16वें साल में बेहद भव्य तरीसे से श्री गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। 14 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेश पूजनोत्सव की तैयारी शुरू हो गयी है। पूजनोत्सव को लेकर रविवार को श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की बैठक हुई। बैठक में श्री गणपति की प्रतिमा स्थापना पूजन, प्रवचन व सजावट से लेकर अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के साथ तैयारी भी शुरू कर दी गई है। दिनभर दर्शन-पूजन, शाम में हर दिन होगा प्रवचन

समिति की बैठक रामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति के अध्यक्ष शिवकैलाश डालमिया ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव को लेकर डालमिया सदन (राधे-राधे) में बैठक में कई बातों पर निर्णय बने। बताया कि आजाद पार्क में 13 सितंबर की सुबह श्री गणेश की प्रतिमा लायी जाएगी। दूसरे दिन 14 सि...