गया, सितम्बर 9 -- Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने मसूरीबार मोड़ के पास जीटी रोड से बाइक सवार तस्कर को 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि भूपनगर गांव निवासी अवधेश सिंह भोक्ता बाइक से शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक से 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...