गया, अगस्त 1 -- Gaya News: शहर में पेयजल आपूर्ति में हुई गंभीर लापरवाही पर डीएम शशांक शुभंकर ने कड़ा रुख अपनाया है। हड़ताल के दौरान जलापूर्ति बाधित करने से कई मोहल्ले में जल समस्या उत्पन्न हो गयी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में गया नगर निगम और बुडको के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद दो पंप ऑपरेटरों पर विष्णुपद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बिना सूचना के किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो बाधित

बैठक का विवरण बैठक में डीएम ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। पेयजल आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नि...