Gaya News: हिंदी दिवस पर नगर पंचायत में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
गया, सितम्बर 14 -- Gaya News: हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत इमामगंज की ओर से लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर क्षेत्र के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी लेखन प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में संतोष कुमार खन्नी ने प्रथम तथा विवेक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोनम कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पांडेय ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ती है और लेखन क्षमता का विकास होता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में हर्षोल्लास से मना हिंदी दिवस यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.