गया, जुलाई 11 -- Gaya News: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा की ओर से अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात आयोजिय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सूबे के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शामिल हुए। हलवाई समाज की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया। समारोह में सभा के पदाधिकारियों ने एक स्वर में मंत्री से हलवाई समाज के उत्थान की बात कही। राजनैतिक, शैक्षणिक व सामाजिक पिछड़ेपन की जानकारी देते हुए समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की अपील की। साथ ही ब्रह्मयोनि पर्वत पर स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर को पर्यटक स्थल घोषित करने, मंदिर की चहारदीवारी निर्माण व सौंदर्यीकरण की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सेवा, संस्कार और समर्पण का लिया संकल्प इस मौके पर कार्यक्रम राष्ट्रीय संरक्षक अनिल कुमार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक...