गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: दीपावली की रात घरों को रोशन करने के लिए बाजार में मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों की खूब बिक्री हो रही है। घरों और मंदिरों में जलाने के लिए मिट्टी के दीयों की मांग हर साल बढ़ रही है। मांग बढ़ने के साथ ही फुटपाथी दुकानों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इस बार बाजार में बड़े आकार के सौ मिट्टी के दीयों की कीमत 100 रुपये और छोटे आकार के सौ दीयों की कीमत 80 रुपये है। दीयों के साथ ही डैनी और कुल्हिया-चुकिया (घरौंदे के खिलौने) की भी खूब बिक्री हो रही है। कोतवाली के पास सबसे अधिक दुकानें यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में छोटी दीपावली पर भी बाजार गुलदार, उमड़ी भीड़कोतवाली के पास सजीं सबसे अधिक दुकानें शहर में सबसे अधिक मिट्टी के दीयों की फुटपाथी दुकानें कोतवाली थाने के पास सजी हैं। इसके अलावा केपी रोड, टावर चौक, रा...