Gaya News: हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गया, जुलाई 22 -- Gaya News: भदवर थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव में कहासुनी के बाद चाकू मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त बेनीनगर निवासी गुलफाम अंसारी (20) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.