Gaya News: हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ गया जेल
गया, जुलाई 21 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के केउटरी गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक शराब के नशे में लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.