गया, अक्टूबर 22 -- Gaya News: शहर के शाहमीर तकिया स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में चोरी की बड़ी वारदात गुरुवार को सामने आई है। बुधवार की रात करीब आठ बजे एक युवक मॉल में ग्राहक बनकर आया और अंदर ही छिपा रहा। रात में मॉल बंद होने के बाद उसने काउंटर के लॉकर से आठ लाख 92 हजार रुपये की चोरी कर ली और और पीछे के फायर इमरजेंसी गेट से फरार हो गया। गुरुवार सुबह कर्मचारियों के मॉल पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि युवक सामान खरीदने के बहाने स्मार्ट बाजार में दाखिल हुआ। इसके बाद वह मॉल से बाहर नहीं निकला और अंदर ही किसी जगह छिप गया। रात करीब 10 बजे मॉल के सभी कर्मचारी उसे बंद कर अपने घर चले गये। इसी दौरान युवक ने काउंटर में रखे लॉकर से 8.92 ला...