गया, अगस्त 7 -- Gaya News: विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह का समापन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया। सप्ताहभर क्लब की ओर से शहर के विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम में जागरूकता पोस्टर व पंपलेट लगाकर माताओं और उनके परिजनों को स्तनपान के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्षा आभा सिंह और सचिव राखी भदानी ने की। विभाग की प्रभारी दीपशिखा पांडेय को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। आभा सिंह ने कहा कि जीवन के शुरुआती छह माह तक केवल मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम पोषण है। यह भी पढ़ें- Almora News: विजेता छात्र छात्राओं को बांटे गए प्रमाणपत्र इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है, ...