गया, जुलाई 30 -- Gaya News: मानपुर-टेउसा मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरेव गांव के समीप गुरुवार को एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस को सीधा किया गया तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक भेजा गया। बताया जाता है कि बस बच्चों को लेने जा रही थी। संयोगवश उस समय बस में कोई छात्र नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...