गया, अगस्त 24 -- Gaya News: सावन की अंतिम सोमवारी पर आमस प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। करमडीह पंचायत के सुग्गी चंडीस्थान पहाड़ स्थित चंडेश्वर धाम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुजारी दीपक मिश्रा ने बताया कि पौराणिक शिव मंदिर में सच्चे मन से आराधना करने से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सिमरी, सांव, बहेरा, बुद्धौल, नीमा, नारायणपुर समेत विभिन्न गांवों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। महिलाओं ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Jamtara News: सावन की अंतिम सोमवारी पर कर...