गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: गया जिला किसान सलाहकार संघ की ओर से रविवार को गांधी मंडप में बैठक आयोजित की गई। इसमें किसान सलाहकारों ने अपनी सेवा स्थायी करने, नियमितीकरण और राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग उठाई। संघ के सदस्यों ने कहा कि कृषि विभाग के अधीन पंचायत स्तर पर किसान सलाहकार वर्ष 2010-11 से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। पिछले 16 वर्षों से बीज वितरण, मिट्टी नमूना संग्रह, फसल क्षति आकलन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीएम किसान योजना के सत्यापन, फार्मर आईडी और किसान चौपाल जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा निर्वाचन, जनगणना सहित अन्य सरकारी कार्यों की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। किसान सलाहकारों ने सरकार से सेवा स्थायी कर राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा। ब...