Gaya News: सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
गया, सितम्बर 8 -- Gaya News: प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश प्रसाद को समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार और संकुल समन्वयक जुबेदा खातून ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने सुरेश प्रसाद के योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। प्रधान शिक्षिका श्वेता कुमारी ने अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। विदाई के दौरान छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। उन्होंने शिक्षक के सरल शिक्षण और स्नेह को याद किया। मौके पर शिक्षक, अभिभावक व समाजसेवी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त रसोइया को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.