गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर), पटना की क्षेत्रीय निदेशक स्वधा रिजवी, आईएफएस ने शनिवार को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स (ओआईए) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने, विदेशी विद्यार्थियों के लिए सहायता व्यवस्था मजबूत करने और सांस्कृतिक कूटनीति के माध्यम से संस्थागत संबंध विकसित करने पर चर्चा हुई। कुलपति ने बताया कि सीयूएसबी पर्यावरण अनुकूल, शून्य उत्सर्जन और प्लास्टिक मुक्त परिसर है। ओआईए अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने पिछले पांच ...