गया, सितम्बर 29 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले के अवसर पर फल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित सीताकुंड परिसर में पटवा बुनकर आरोग्य ट्रस्ट की ओर से सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में पिंडदानियों की स्वास्थ्य जांच के साथ नींबू शरबत की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की महिलाएं स्वेच्छा से सेवा कर पिंडदानियों को शरबत पिला रही हैं। सचिव सूरज पटवा ने बताया कि पिछले वर्ष 17 दिनों में 65 बोरा चीनी और 27 बोरा नींबू खर्च हुआ था। इस वर्ष तीन दिनों में 16 बोरा चीनी और चार बोरा नींबू खर्च हो चुका है। सेवा में वृद्ध महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...