गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: गया जी शहर में रिहायशी इलाकों के बीच धड़ल्ले से चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे पर प्रशासन की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। विष्णुपद थाना क्षेत्र की मयूर विहार कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुई थी। इसमें पांच लोगों के झुलसने की घटना के 48 घंटे बाद भी आपूर्ति विभाग ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। हादसे के बाद मौके से 19 गैस सिलेंडर समेत रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किए थे। इतनी बड़ी हादसा टलने के बाद कार्रवाई की रफ्तार सुस्त होने से विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में पांच लोग झुलस गए थे। इनमें ती...