गया, जुलाई 29 -- Gaya News: विभिन्न समस्याओं को लेकर मध्य विद्यालय सिमुआरा के छात्रों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में किए गए प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बीईओ डॉ. अभय कुमार रमन ने प्रधानाध्यापक, विद्यालय के सात शिक्षकों और पीएम पोषण योजना के प्रखंड साधनसेवी को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। जारी नोटिस में कहा गया है कि विद्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर अनुमंडल कार्यालय तक बच्चों का प्रदर्शन के लिए पहुंचना गंभीर मामला है। प्रधानाध्यापक से पूछा गया है कि विद्यालय संचालन, पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत तथा विभागीय निर्देशों के अनुरूप बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर नहीं ले जाने जैसे मामलों में जवाब दें। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि यदि रा...