गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: गया जंक्शन पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंगरौली एक्सप्रेस के एसी कोच से शराब की खेप लेकर गया पहुंचे चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 172.26 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। रेल एसपी पटना अनंत कुमार राय के निर्देशन में कार्रवाई की गई। बताया गया कि ट्रेन संख्या 13349 सिंगरौली एक्सप्रेस के गया जंक्शन पहुंचने पर एसी कोच ए-2 से चार युवक उतरकर प्लेटफॉर्म संख्या सात स्थित मध्य ओवरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संदेह के आधार पर चारों को रोककर सामान की तलाशी ली। विभिन्न ट्रॉली बैग, पिट्ठू बैग और झोलों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरवल जिले के विशाल कुमार, ...