Gaya News: सावन की तीसरी सोमवारी पर देवालयों में उमड़ी भीड़
गया, अगस्त 17 -- Gaya News: देवों के देव महादेव शिव की आराधना का पवित्र महीना सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के सभी देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बांकेधाम के पहाड़ी पर मनोकामना महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बांकेधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय पासवान, रेंजर नीतिकेश कुमार, फॉरेस्टर दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष पवन कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया। प्रखंड के अन्य देवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं, इमराबां पोखरा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। प्रखंड के भलुहार, रौशनगंज, तिलैया, पननियां, चौगाईं, ब्राह्मणबिगहा आदि शिवमंदिरों में महिला-पुरुष शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.