गया, जुलाई 15 -- Gaya News: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सात माह से लावारिस के रूप में भर्ती एक मानसिक रूप से विक्षिप्त मरीज आखिरकार अपने परिवार से मिल गया। मानपुर के शिवचरण लेन मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय नंदलाल को लेने जब उसका पुत्र अर्जुन मिस्त्री अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद डॉक्टरों, कर्मियों और परिजनों की आंखें नम हो गईं। लंबे इंतजार के बाद पिता-पुत्र का मिलन भावुक कर देने वाला रहा। इस दौरान मेडिकल अधीक्षक डॉ. एपी आनंद भी भावुक हो गए। नवंबर 2025 से मगध मेडिकल में भर्ती थे नंदलाल

मानसिक विक्षिप्त नंदलाल का अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से विक्षिप्त नंदलाल 19 नवंबर 2025 को लावारिस अवस्था में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। शेरघाटी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और उन्हें पर में चोट लगी थी। किसी व्यक्ति ने उन्हें यहां भर...