Gaya News: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नए एप से उपभोक्ता हलकान
गया, अगस्त 6 -- Gaya News: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) का बिहार ऊर्जा स्मार्ट मीटर एप उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कुछ माह पहले नए एप स्टॉल किए जाने के बाद दिक्कत ज्यादा हो गयी है। कई उपभोक्ताओं को एप खोलने पर बिजली की खपत, बैलेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दिख रही है। साथ ही मीटर डिस्कनेक्ट शो कर रहा है। ऐसी स्थिति को लेकर कई उपभोक्ता मानसिक रूप से परेशान हैं। खपत, बैलेंस सहित अन्य जानकारी नहीं शो करने से इस बात से उपभोक्ता भयभीय रह रहे हैं कि कब बिजली कट जाएगी, इसका कोई अता-पता नहीं है। इसकी पड़ताल किए जाने पर कई उपभोक्ताओं ने एप को लेकर शिकायत की। उपभोक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कई माह से यह समस्या परेशान कर रही है। एप पर जानकारी शो नहीं करने से समझ में नहीं आ रहा है कि कब बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.