गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की उतलीबारा पंचायत में सांसद निधि से सैदपुर गांव के लिए स्वीकृत विकास योजना का कार्य दूसरे पंचायत क्षेत्र में कराए जाने के आरोप ने विवाद खड़ा कर दिया है। योजना के क्रियान्वयन में कथित गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस मामले में सैदपुर गांव के ग्रामीण श्रीकांत कुमार ने टनकुप्पा की प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी को आवेदन सौंपकर जांच कराने की मांग की है। बीडीओ को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उतलीबारा पंचायत के सैदपुर गांव के लिए विकास योजना स्वीकृत की गई थी। लेकिन, आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की ओर से योजना का कार्य प्रखंड की आरोपुर पंचायत क्षेत्र में कराया जा रहा है। आवेदक ने इसे योजना के निर्धारित स्थल और उद्देश्य के विपरीत बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप करने का आ...