Gaya News: साँप काटने से किशोर की मौत
गया, अगस्त 25 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड की नगवां पंचायत के जयनगर गांव में मंगलवार सुबह सांप के डंसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक कपिल मांझी का पुत्र इंद्रजीत कुमार था। परिजनों के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ अंटा खेल रहा था। इसी दौरान अंटा सांप के बिल में चला गया। बच्चा बिल में हाथ डालकर अंटा निकालने लगा, तभी सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय कुछ समय तक झाड़-फूंक के लिए रखा गया। बाद में मगध मेडिकल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो महीनों में नगवां पंचायत क्षेत्र में सांप के डंसने से यह तीसरी मौत है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.