गया, नवम्बर 23 -- Gaya News: दूसरी शादी का विरोध करने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव का है। पीड़िता पम्मी देवी ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। आवेदन में पम्मी देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे ससुर रामधनी यादव, सास गंगिया देवी, देवरानी रंजू देवी, देवर सुजीत कुमार समेत अन्य लोग उसके कमरे में पहुंचे और मारपीट करने लगे। हमले में दाहिने हाथ की कलाई टूट गई, जबकि बाएं पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपितों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया।पीड़िता का आ...