गया, जुलाई 4 -- Gaya News: प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं शेरघाटी के प्रथम विधायक जगलाल महतो की 121वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दांगी सदन, बरवाडीह से हुई। इसके बाद मध्य विद्यालय कोलसइता, किसान उच्च विद्यालय नन्दई देवचंदडीह तथा मिथिलेश सिंह दांगी कोचिंग कॉलेज, डुमरिया में भी समारोह आयोजित किए गए। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जगलाल महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रामचंद्र सिंह और मिथिलेश सिंह दांगी ने क...