Gaya News: सफाई कर्मियों की मांगों का जल्द होगा समाधान : डॉ. प्रेम
गया, अगस्त 3 -- Gaya News: नगर निगम के सफाई कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर सोमवार को जिला अतिथि गृह सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की। इसमें नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों और नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। बैठक में कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने दैनिक सफाई कर्मियों को अविलंब ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, अर्जित अवकाश और आकस्मिक अवकाश लागू करने, साप्ताहिक अवकाश देने, कार्य के दौरान घायल होने पर निजी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.