Gaya News: सफाई कर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो स्वाभिमान पार्टी करेगी आंदोलन
गया, अगस्त 2 -- Gaya News: नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी और संविदा सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर स्वाभिमान पार्टी ने सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कौशलेन्द्र नारायण ने कहा कि नियमितीकरण, ठेका व आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति, बकाया वेतन भुगतान और एसीपी-एमएसीपी का लाभ जैसी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। सरकार को कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से सम्मानजनक वार्ता कर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी कठिन परिस्थितियों में शहर को स्वच्छ रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। लेकिन, उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगने से आम लोगों को पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.