Gaya News: सड़क किनारे दुकानें सजने से परैया बाजार में जाम की समस्या तीन साल पहले कचहरी की जमीन पर शिफ्ट हुई थीं
गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: परैया बाजार चौक पर सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों के दुकान लगाने से जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। चौक के दोनों किनारों पर दुकानें लगने से वाहनों के आवागमन के लिए सड़क पर कम जगह बचती है। इससे राहगीरों और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार बाजार चौक पर कुछ मीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले प्रशासन ने सड़क किनारे लगने वाली फुटपाथी दुकानों को हटाकर पास स्थित कचहरी की खाली जमीन पर शिफ्ट कराया था। इससे कुछ समय तक सड़क अतिक्रमण मुक्त रही और यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ था। हालांकि, निगरानी कमजोर पड़ने के बाद दुकानदार धीरे-धीरे दोबारा सड़क किनारे दुकानें लगाने लगे। अब स्थिति फिर पहले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.