Gaya News: संत रविदास समरसता अभियान के तहत कोस्महार में निकली भव्य कलश यात्रा
गया, अगस्त 21 -- Gaya News: भाजपा की ओर से आयोजित शिरोमणि संत रविदास समरसता कल्याण अभियान के तहत शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड के दक्षिणी मंडल अंतर्गत धरहराकला पंचायत के कोस्महार गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष देवीलाल यादव ने किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान लोगों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर संत रविदास के विचारों और उनके बताए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पारंपरिक धार्मिक उत्साह के साथ निकली यात्रा से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका। संत रविदास जयंती पर आज निकलेगी कलश यात्रा कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.