गया, अगस्त 26 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड स्थित संडेश्वरनाथ धाम मंदिर बुधवार को एक प्रेमी युगल के विवाह का साक्षी बना। लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में रहे युवक-युवती ने परिजनों की सहमति के बाद मंदिर परिसर में धार्मिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजनों समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। बताया गया है कि नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के जयनगर गांव की युवती और फतेहपुर प्रखंड के कुम्भियातरी गांव के युवक के बीच बातचीत के दौरान प्रेम संबंध विकसित हुआ था। दोनों शादी करना चाहते थे। युवक के परिजन इस रिश्ते के लिए पहले से तैयार थे, जबकि युवती के परिजन शुरुआत में विवाह के लिए सहमत नहीं थे। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह अपने निर्णय पर कायम रही। बाद में युवती के परिजनों ने भी उसकी इच्छा को स्वीकार करते ...