Gaya News: संकल्प लें बेटी के जम्न पर निराशा नहीं उत्सव मनाएं : नंद किशोर यादव
गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: गया जी के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित 2100 कन्या पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव शामिल हुए। गया जी सेवा भारती की ओर से आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, नारी शक्ति के प्रति सम्मान व समर्थन है। सभी संकल्प लें कि बेटी के जन्म पर निराशा नहीं उत्सव मनाएं। कन्या पूजन का वास्तिक महत्व तभी सार्थक होगा जब हम घर,परिवार और समाज में बेटियों को समान अधिकार दें। शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करें। उनकी प्रतिभा व आत्म सम्मान का सम्मान करना चाहिए। बेटी परिवार की जिम्मेवारी नहीं देश का भविष्य है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, करुणा, सृजन का आधार माना गया है। मान्यता है कि कन्याओं में मां दुर्गा विद्यमान रहती हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.