गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: पति की लंबी आयु व खुशहाली के लिए सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को श्रद्धा व आस्था के करवां चौथ का व्रत किया। कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी को दिनभर उपवास रखकर शाम महिलाओं ने भगवान गणेश और रोहिणी की पूजा-अर्चना की। शरद चौथ भी कहे जाने वाले इस त्याहोर में भगवान की आराधना कर सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के साथ ही उनकी सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। जिन घरों की महिलाओं ने व्रत किया वहां भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चांद को अर्घ्य दान किया गया। बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण उपवास में राहत रही। यह भी पढ़ें- Begusarai News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत लेकिन, चांद का दीदार नहीं हो सका। चंद्रोदय का समय देखकर चांद को अर्घ्य दिया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके पहले बुधवार को इस त्योहार को ले...