गया, सितम्बर 4 -- Gaya News: टनकुप्पा की गजाधरपुर पंचायत के कैलूडीह गांव में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। श्रमदान और निजी खर्च से बनाई गई सड़क गुरुवार की रात काट दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मिसिरचक गांव के कुछ लोगों ने रात में रास्ते को काट दिया। रास्ता बंद होने से गांव का मुख्य सड़क और बाजार से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कैलूडीह गांव एक ओर रेलवे लाइन से घिरा है, जबकि दूसरी ओर जाने वाला पुराना रास्ता पहले से बंद है। ऐसे में ग्रामीणों ने श्रमदान और निजी खर्च से मोरंग डालकर इस मार्ग को तैयार किया था। यही रास्ता गांव के लोगों के लिए बाजार, मुख्य सड़क और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने का प्रमुख साधन बन गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने में परेशानी होगी।गांव के व...