Gaya News: शेरघाटी में 147 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार
गया, अगस्त 23 -- Gaya News: उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात शेरघाटी थाना क्षेत्र में 147 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शेरघाटी थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के पास घाघर गांव के पास दो बाइक को रुकवाया गया। जांच में बाइक पर लादकर ले जा रहे 147 बोतल शराब जब्त की गई। 65 लीटर शराब के साथ थाना धनगई थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी छोटू यादव, विपिन कुमार व शेरघाटी थाना क्षेत्र के पुरानी चट्टी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में एसआई स्नेहा कुमारी, रितिका राज, एएसआई अनिल कुमार सिंह व नीतू कुमारी सहित जवान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.