Gaya News: शिशु मंदिर में चित्रलेखा,सुलेख एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चो ने दिखाई प्रतियोगिता
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: प्रखंड के घनश्याम मार्केट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, गुरुआ और सरस्वती विद्या मंदिर, डोमेया में मंगलवार को चित्रकला, सुलेख और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व रागिनी सिन्हा और अंशु कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाए, सुंदर लिखावट में सुलेख प्रस्तुत किए और विभिन्न विषयों पर निबंध लिखे। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था, ताकि सभी आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।शिक्षकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है। साथ ही उनमें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.