Gaya News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में एसटीएफ जवान गिरफ्तार
गया, जुलाई 20 -- Gaya News: शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करने के आरोप में गया महिला थाने की पुलिस ने एसटीएफ के जवान बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित टिकारी थाने के हरनामठ गांव का रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने शादी का वादा कर वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। शिकायत मिलने के बाद महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए, जिनके आधार पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ जवान बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.