गया, जुलाई 2 -- Gaya News: शहर में बाइक सवार स्नैचर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को विष्णुपद और रामपुर थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना रामपुर थाना क्षेत्र के कटारी हिल रोड स्थित साकेतपुरी रोड नंबर-दो की है। यहां अमर कुमार तरवे की पत्नी संजू तरवे नाजरेथ स्कूल से घर लौटने के बाद दरवाजा खुलवाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले। सूचना मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर द...