Gaya News: शराब के साथ महिल गिरफ्तार
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के गुलियाडीह गांव से मंगलवार रात चार लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। शराब के संग गिरफ्तार महिला गुलियाडीह गांव की सोनी देवी है। उसके घर से पुलिस ने महुआ शराब जप्त की है। बांकेबाजार के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर सोनी देवी को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाने में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.