गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: गया जी में राज्य स्तरीय बालिका शतरंज एसजीएफआई प्रतियोगिता का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के सभी नौ प्रमंडलों की सौ से अधिक चयनित बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले शुरू हो गए हैं। खेल भवन में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में दरभंगा की खुशबू ने कोसी की लक्ष्मी को हराया, जबकि पूर्णिया की मून ने मगध की माही को पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में पूर्णिया की प्रीति ने कोसी की अदीबा और पटना की पल्लवी ने मगध की आर्या को शिकस्त दी। अंडर-14 वर्ग में दरभंगा की मनीषा ने अपनी ही प्रमंडल की अयाति को हराया, जबकि कोसी की चंचल ने पटना की ऐश्वर्या को पराजित किया।चीफ यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ क...