गया, अगस्त 20 -- Gaya News: मनरेगा कार्यालय में गुरुवार को कर्मियों के साथ बैठक कर पीओ कौशल किशोर सिंह ने वीबी राम जी को गति देने का निर्देश दिया है। पीआरएस, पीटीए, एकाउंटेंट, ऑपरेटर समेत सभी कर्मियों को ईमानदारी से काम करने की सख्त चेतावनी दी है। कहा किसी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीबी राम जी की सभी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने में कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड में मानव दिवस सृजन की स्थिति ठीक नहीं है। सूबे में आमस का स्थान सबसे नीचे है। इसे लेकर उन्हें हर दिन वरीय की सुननी पड़ रही है। इसे प्राथमिकता देते हुए ठीक करें। साथ ही वीबी राम जी से स्कूल की चहारदीवारी निर्माण व मरम्मत, किचन शेड, जरूरत के अनुसार कमरों का निर्माण करने के लिए योजनाएं खोलें। साथ ही गांव की नाली, गली, पेवर ब्लॉक, आंगनबाड़ी भवन निर्माण ...