गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: भाजपा और एनडीए की सरकार में हलवाई समाज को विधानसभा व विधान पर्षद में अच्छा प्रतिनिधित्व मिला है। मंत्री भी बनाया गया है। अति पिछड़ा हलवाई समाज को सम्मान मिला है। समाज आगे बढ़ रहा है। आगे विधानसभा व पर्षद में हलवाई समाज की संख्या और बढ़ेगी। ये बातें बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के उप नेता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को गया जी में 80वां महात्मा गणिनाथ गोविंद जयंती, पूजनोत्सव सह सम्मेलन में कहीं। शहर के माड़नपुर स्थित गणिनाथ आश्रम में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन श्री गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में गया की भागीदारी को लेकर चर्चा होती है। बात काफी आगे जाकर अंतिम में मामला फंस जा रहा है। अगले चुनाव में भरपूर संभावना है।

समाज के प्रतिभावान बच्चे सम्मानित किए गए समाज के प्रतिभावान बच्चे, कहा- बेटियों क...