गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में विकसित भारत युवा संसद (वीबीवाईपी) 2027 के जिला स्तरीय चरण का आयोजन किया गया। भारत सरकार के माय भारत मंच से जुड़ी इस युवा नेतृत्व एवं नागरिक सहभागिता पहल का उद्घाटन कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर भाग लिया। कुलपति प्रो. सिंह ने युवाओं में नीतिगत समझ विकसित करने और देश के लोकतांत्रिक भविष्य को आकार देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' था। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: विकसित भारत युवा संसद-2...