गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: जीएसटी चोरी की आशंका में राज्य वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी में गया जी और औरंगाबाद के तीन थोक प्रतिष्ठानों से सात करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे जब्त किए गए। गया जी के दो प्रतिष्ठानों से करीब पौने तीन करोड़ और औरंगाबाद के एक कारोबारी के यहां से 4 करोड़ 62 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए गए हैं। विभाग की ओर से कारोबारियों को नोटिस देकर कागजात मांगे जाएंगे। जांच के बाद टैक्स और जुर्माने की राशि तय होगी। राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि गया जी के शारदा लाइट हाउस और नाजो पटाखा में गुरुवार दोपहर से छापेमारी शुरू हुई, जो रात 11 बजे के बाद तक चली। शारदा लाइट हाउस से एक करोड़ 72 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए गए। नाजो पटाखा में जब्त पटाखों का मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका है। वहां एक करोड़ रुपये से अधिक के पटा...