गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: तीन माह तक चले पवित्र वर्षावास काल की समाप्ति के बाद सोमवार को महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें भारत, थाइलैंड, वियतनाम, म्यांमार समेत विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओं, लामाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भगवान बुद्ध से विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की गयी। वर्षावास की समाप्ति पर सुबह से ही महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे सामूहिक सूतपाठ और प्रार्थना हुई। विभिन्न बौद्ध मठों के वरीय भिक्षुओं और लामाओं के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: वर्षावास के समापन अवसर पर भिक्षुओं ने की बुद्ध वंदना वर्ष...