गया, जुलाई 1 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) द्वारा आयोजित 24 दिवसीय आवासीय 'गुरु दक्षता कार्यक्रम' के तहत नव-नियुक्त शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम विकास, शोध और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धति, शोध और संस्थागत कार्यप्रणाली में दक्ष बनाना है। कार्यक्रम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेयी ने 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में पाठ्यक्रम निर्माण एवं विकास' विषय पर संसाधन व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय का पाठ्यक्रम अनुभवात्मक, बहुविषयक, जिज्ञासा आधारित, खोजपरक...