गया, जुलाई 30 -- Gaya News: वजीरगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 330 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब से लदी एक बोलेरो और एक बाइक भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात पूरा गांव के समीप पुलिस ने एक बोलेरो से 180 लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं गुरुवार सुबह टीपौ के निकट बाइक से 150 लीटर देसी शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर फतेहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद शराब के साथ जब्त बोलेरो और बाइक को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्द...