Gaya News: वजीरगंज में शिक्षा सेवक का आकस्मिक निधन
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: राजकीय मध्य विद्यालय करिसोवा में कार्यरत शिक्षा सेवक माहेश्वरी राम (54) का शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास बेला बिगहा में निधन हो गया। वह पिछले 17 वर्षों से शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर शिक्षा सेवक संघ के दर्जनों सदस्य उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी, गिरधारी चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि विजय राजवंशी, रामबली मांझी, प्रमोद मांझी, सिकंदर चौधरी और दिलीप राम सहित अन्य शिक्षा सेवकों एवं ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.