Gaya News: वजीरगंज में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
गया, अक्टूबर 21 -- Gaya News: घुरियावां पंचायत अंतर्गत ओड़ियार में बुधवार को चार दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा ओड़ियार से निकलकर सेलवे गांव होते हुए मकरा कुंड पहुंची, जहां संकल्प के साथ जलभरी की गई। इसके बाद यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। ग्रामीण विजय प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से विश्व कल्याण के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रवचन के साथ रासलीला और रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.