गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: प्रखंड-अंचल कार्यालय के सामने सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। अंचल कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व अधिकारी जगजीवन राम सहित वजीरगंज थाने की पुलिस मौजूद रही। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती में अतिक्रमण हटाया गया।कार्रवाई के दौरान लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने पर खुशी जताई, जबकि प्रभावित परिवारों में मायूसी दिखी। स्थानीय लोगों का कहना था कि सरकारी जमीन पर...